Yewale Tea Franchise कैसे ले : लागत, मुनाफ़ा, कितना पैसा लगेगा (पूरी जानकारी )

Yewale Tea Franchise: क्या आप भारत में एक लोकप्रिय चाय ब्रांड का व्यापार शुरू करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो येवाले टी का फ्रैंचाइज़ (yewale amruttulya Franchise) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम बताएंगे कि इसके लिए कितना खर्च हो सकता है, आवेदन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, और और भी कुछ।

 भारत में कई लोग अब भी चाय को कॉफ़ी से ज़्यादा पसंद करते हैं, और येवाले अमृततुल्या वह जगह है जहाँ सभी चाय प्रेमियों के लिए बनी है। येवाले टी (yewale Tea) खुद अपना चाय पाउडर और मसाला बनाते हैं, जिससे यह अन्य ब्रांडों से अलग होता है।

अगर आप यह चाय फ्रैंचाइज़ी लेते है तो आपको बहुत कुछ फायदे होने वाले है, जिसे हम आगे इस लेख में जानेंगे। तो चलिए जानते है की येवाले टी का फ्रैंचाइज़ कैसे ले (Yewale Tea Franchise)?

Yewale Tea Franchise क्या है ?

येवले चाय फ्रेंचाइजी, यानी येवले चाहा, एक स्टार्टअप है जो पुणे से शुरू हुई थी। इनके अलग स्वाद ने पुणे के लोगों के दिल जीत लिया है। अब ये अपना बिजनेस सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भी बढ़ना चाहते हैं।

ये कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी को नए लोगों को देना पसंद करती है, खास जो अभी नए हैं। तो अगर तुम भी एक युवा व्यक्ति हो और चाय व्यवसाय में कुछ करना चाहते हो, तो येवले चाय फ्रेंचाइजी एक अच्छा मौका हो सकता है।

Yewale Tea Franchise ही क्यों लेना चाइये ?

पिछले सालों में Yewale की बहुत चर्चा हुई थी क्योंकि इसने महीने के 12 लाख रुपये कमाए थे, चाय बेचकर। इस खबर ने खूब ध्यान खींचा था।

अगर आप विचार कर रहे हैं कि हमें Yewale Tea Franchise क्यों चुनना चाहिए, तो यह एक प्रसिद्ध ब्रांड है। इस फ्रैंचाइजी को लेने से निम्नलिखित लाभ हो सकता है।

  • कम पैसे लगाकर अच्छी कमाई 
  • अलग  स्वाद 
  • अच्छी क्वालिटी 
  • 5 साल तक सपोर्ट 
  • नए तकनिकी का इस्तेमाल।

अगर आप चाय का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो चाय की फ्रैंचाइज़ी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। क्योंकि जब आप फ्रैंचाइज़ी लेते हैं, तो आपको सब कुछ शुरू से नहीं करना पड़ता है। आपको पहले से एक पहचान मिलती है।

चलिए जानते हैं कि Yewale Amruttulya Franchise से आप अपना चाय का व्यापार कैसे शुरू कर सकते हैं।

Yewale Chai Franchise के बारे में ,

सक्रिय दुकानें300+
प्रकार
निजी
उद्योग
खाद्य और पेय
स्थापित
श्री. नवनाथ येवाले
मुख्यालय
पुणे, महाराष्ट्र
येवाले की शाखाएंलगभग 280 शाखाएँ
शुरुआत2017
रोज़ाना के ग्राहक5 लाख+
Yewale tea franchise details

क्या Yewale Tea Franchise भारत में अच्छा बिज़नेस है ?

हम आपको बता दे की भारत में चाय का बाजार लगभग 30 बिलियन डॉलर का है, जो कि वैश्विक चाय उत्पाद का 31% है। इतना बड़ा मार्किट होना से समझ सकते है की इससे जुड़े बिज़नेस बह बड़े होंगे। भर में चाय का इतिहास लगभग 170 से 180 वर्ष पुराना है। 

एक रिसर्च के अनुसार, भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। इसलिए हम कह सकते है की भारत में चाय बेचने का बिज़नेस एक फायदेमंद और मुनाफे का बिज़नेस है। 

Yewale Amruttulya Chai Franchise खोलने में लागत कितना लग सकता है। 

Yewale Tea Franchise लेने में शुरुआती लगने वाला खर्च निम्न होगा। 

शुरू आती खर्च –

  • इंटीरियर डेकोरेशन, प्लंबिंग काम, सिविल काम, हार्डवेयर, और ACP पैनलबोर्ड का खर्च 4 लाख तक होगा 
  • स्टील काउंटर, रेफ्रिजरेटर, कूलर, मिल बॉइलिंग मशीन, मिल्क कैन और गैस पाइपलाइन के लिए लगभग 4,10,000 रुपये खर्च होगा।
  • किचन इक्विपमेंट के लिए लगभग 70,000 रुपये चाहिए होंगे।
  • मार्केटिंग और अन्य संबंधित चीजों के लिए, कंपनी ने लगभग 1,50,000 रुपये जोड़े हैं।
  • आउटलेट लॉन्च का खर्च लगभग 1,00,000 रुपये है।
  • आईटी इंफ्रा संरचना के लिए सॉफ़्टवेयर, बिलिंग टैब, सीसीटीवी, एलईडी वाई-फाई कनेक्शन के लिए लगभग 92,800 रुपये लगेंगे।
  • हाउसकीपिंग और सामग्री के लिए शामिल किए जाने वाले खर्च 67,800 रुपये होंगे।

इस प्रकार, Yewale फ्रैंचाइज के लिए कुल निवेश का आंकड़ा लगभग 13,00,000 रुपये है, जिससे आप अपने स्थान के पास एक Yewale फ्रैंचाइज़ व्यापार को शुरू कर सकते हैं।

Yewale Chaha Franchise Cost कितना है ?

अगर बात करे की अगर आप Yewale की फ्रैंचाइज़ी लागत की तो यह आपको 3 लाख रुपये होगा और साथ में GST भी देना होगा। GST  के बाद यह ₹ 3,54,000 हो जाता है। 

Yewale Tea Franchise लेने के लिए जरुरी लाइसेंस 

  • GST पंजीकरण
  • FSSAI
  • शॉप एक्ट
  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • पता प्रूफ: बिजली बिल/रेशन कार्ड
  • फोटोग्राफ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर
  • शॉप समझौता / बिक्री पत्र
  • किराये का समझौता, स्थापना लाइसेंस
  • आउटलेट व्यापार लाइसेंस
  • आईटीआर (यदि आवश्यक हो, कंपनी आपसे पिछले 2 वर्षों की आईटीआर भी मांग सकती है)

Yewale tea franchise के लिए जरुरी जगह

आवश्यक दुकान क्षेत्र
250 – 300 वर्ग फुट
फ्रैंचाइज़ फी3,00,000 भारतीय रुपये
निवेश राशि
13,00,000 भारतीय रुपये
मासिक प्रत्याशित लाभ 1,00,000 भारतीय रुपये
फ्रैंचाइज़ अवधि
5 वर्ष
स्टोर समय
सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक, सारे 365 दिन
Requirements for Yewale Tea Franchise

Yewale Amruttulya Tea Franchise के लिए आवेदन कैसे करे ?

Yewale Amruttulya Tea Franchise kaise le

आप Yewale फ्रैंचाइज को हेड ऑफिस जाकर या आप इस व्यापार अवसर के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

कृपया इस फॉर्म को भरें ताकि आप Yewale चाय फ्रैंचाइज प्राप्त कर सकें: फ्रैंचाइज़ी आवेदन फॉर्म

चाय के बिज़नेस में फ्रैंचाइज़ी के क्या फायदे है ?

अगर आप चाय का बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी के साथ शुरू करना चाहते है तो आपको निम् फायदे मिलते है।

  • पहले से बना विश्वशनीय ब्रांड का नाम, जिससे आपको बिज़नेस में फायदा होता है। 
  • ब्रांड आपकी मदद करना है बिज़नेस चलाने में। 
  • आपको अच्छे क्वालिटी के उत्पाद मिलते है।

क्या Yewale tea franchise फायदेमंद है ?

जी हाँ, यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इस व्यापार की सफलता व्यक्ति के इलाके पर निर्भर करेगी। यह देखना होगा कि आपकी फ्रैंचाइज़ी कहाँ है।

जैसे कि यह महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में अच्छी चर्चा में है। लेकिन बिहार, पंजाब, और देश के अन्य उत्तरी हिस्सों में लोग इसके बारे में इतने जागरूक नहीं हैं। इसलिए, इन क्षेत्रों में इस व्यापार की सफलता की संभावनाएं कम हैं।

yewale एक भारतीय ब्रांड है ?

जी हां यह एक शुद्ध भारतीय ब्रांड है। इसकी शुरुआत पुणे में हुई थी। 

क्या Yewale चाय और Yewale अमृततुल्य चहा, Yevale चाय फ्रैंचाइज़ एक ही हैं?

हाँ, ये सभी एक ही Yewale Chai फ्रैंचाइज़ हैं, इनका उच्चारण क्षेत्र के आधार पर अलग हो सकता है। दक्षिण भारत में, इसे येवाले अमृततुल्य चहा के रूप में जाना जाता है।

क्या यह एक लाभकारी फ्रैंचाइज बिजनेस है?

हाँ, यह एक अच्छा व्यापार है, क्योंकि यह भारत में पानी के बाद सबसे पॉप्युलर पेय चाय ही है। इसके जरिए आप भारत में और भी लोगों से मिल सकते हैं।

Yewale चाय फ्रैंचाइज़ से हम कितना कमा सकते हैं?

आप एक 15 लाख रुपये के निवेश से लगभग 18 महीनों में अपने पैसे वापस पा सकते हैं, इसका मतलब है कि एक ही Yewale Chaha स्टोर महीने में लगभग 90,000 रुपये कमा करता है।

Spread the love

Leave a Comment