सरकारी फ्रेंचाइजी के साथ कम पैसे में शुरू करें बंपर कमाई वाला बिज़नेस

आज के समय में लोग बिज़नेस तो करना चाहते है, लेकिन साथ में यह भी चाहते है की ऐसा कोई बिज़नेस किया जाये, जिसे कम पैसे में शुरू कर के लाखो तक कमाया जा सके। लोग बिज़नेस में रिस्क होने की वजह से भी पीछे हट जाते है, क्युकी उन्हें लगता है की अगर बिज़नेस फेल हो गया तो, उनका पैसा भी डूब जायेगा। 

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ ऐसे बिज़नेस के अवसर लेकर आए हैं, जो कम पैसे में शुरू किए जा सकते हैं और सरकारी स्तर पर इनमें कम रिस्क होता है।

इस लेख में हम सरकारी फ्रेंचाइजी बिज़नेस के बारे में बात करेंगे, जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार का साथ होने से लोगों में विश्वास बढ़ता है। आप भी सरकारी फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने बिज़नेस की शुरुआत कर सकते हैं।

सरकारी फ्रेंचाइजी क्या होता है ?

सरकारी फ्रैंचाइज़ी एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है जिसमें एक व्यक्ति, सरकार के साथ मिलकर सरकार की तरफ से चलायी जाने वाली योजनाए, शिक्षा, बैंकिंग सेवाएं आदि को लोगो तक पहुंचाने में मदद करता है।

सरकारी फ्रैंचाइज़ी में आपको सरकार के साथ मिलकर उसके योजनाओ को लोगो तक पहुंचने में मदद करनी होती है। 

सरकारी फ्रेंचाइजी का बिज़नेस करने से क्या लाभ है ?

अगर आप सरकारी फ्रैंचाइज़ी बिजनेस करते है तो आपको निम् लाभ होंगे –

  • अगर आप सरकार से जुड़ते है, तो आपको सरकारी मान्यता मिलती है। 
  • इस तरह के बिजनेस में कम पैसे में शुरूआत करने का मौका होता है। 
  • नया बिजनेसमैन के लिए सरकारी फ्रैंचाइज़ी एक अच्छा अवसर है। 
  • सरकार का नाम होने से आपके बिज़नेस पर लोगो का विश्वाश बढ़ता है 
  • सरकारी फ्रैंचाइज़ी बिजनेस में न्यूनतम निवेश और रिस्क होता है।

सरकारी फ्रेंचाइजी की सूची –

आइये जानते है, सरकारी फ्रेंचाइजी की सूची को, जिसमे से कोई भी फ्रैंचाइज़ी लेकर सरकार के साथ बिज़नेस शुरू कर सकते है। यह ऐसी सरकारी फ्रैंचाइज़ी की लिस्ट (sarkari franchise list ) है, जिसे कोई भी बहुत ही कम पैसे में शुरू कर के महीने के लाखो भी कमा सकता है ?

सरकारी फ्रेंचाइजी की सूची निम्न है –

भारत में बहुत से कंपनियों फ्रैंचाइज़ी के अवसर उपलब्ध है, लेकिन इन्हे शुरू करने के लिए काफी पैसे की जरूरत पड़ती है। हम आपको कम पैसे में ऐसा बिज़नेस के बारे में बताया गया है, जिसमे रिस्क कम और मुनाफा ज्यादा है। तो आइये जानते है, ऊपर बताये गए सरकारी फ्रैंचाइज़ी के बारे में।

1. आधार कार्ड फ्रैंचाइज़ी –

आधार कार्ड फ्रैंचाइज़ी का मतलब है कि आप आधार कार्ड सेवाओं की प्रदान के लिए एक फ्रैंचाइज़ी लेने का विचार कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आप आधार कार्ड संबंधित कार्यों को लोगों के लिए सुलभ बनाने में मदद करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करके एक सेंटर या स्थान की स्थापना कर सकते हैं।

इसे पाने के निम्न स्टेप होते है –

✔️UIDAI परीक्षा: UIDAI (Unique Identification Authority of India) द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लें और पास हों।

✔️लाइसेंस प्राप्त करें: परीक्षा पास करने के बाद, आपको आपके क्षेत्र की स्थानीय निगम या औपचारिक अधिकारी से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

✔️बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तथा आधार एनरोलमेंट नंबर प्राप्त करने के लिए अपने सर्विस सेंटर की पहचान करानी होगी।

✔️रजिस्ट्रेशन: आपको कॉमन सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

2. पोस्ट ऑफिस फ्रैंचाइज़ी (Post office franchise)

भारतीय पोस्ट कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) प्रदान की जाती है, यह फ्रेंचाइजी किसी भी व्यक्ति द्वारा ली जा सकती है और इसे प्राप्त करने के लिए केवल 5000 रुपये खर्च करने होंगे। 

जो लोग सरकारी फ्रेंचाइजी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इसमें आप कमीशन के रूप में कमाई करते है। पोस्ट ऑफिस द्वारा दो प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान की जाती हैं, जिसमें पहली है आउटलेट फ्रेंचाइजी और दूसरी है पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी।

3. सरकारी कंप्यूटर संस्थान फ्रेंचाइजी (Govt. Computer Institution franchise) –

सरकारी कंप्यूटर संस्थान फ्रेंचाइजी में आप सरकार के साथ मिलकर युवाओ को  कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में मदद करते है। इस फ्रैंचाइज़ी शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यकताएं या शर्ते पूरी करनी होती है। शर्ते पूरी करने के बाद आपको लाइसेंस मिल जाता है। इसमें खर्च की बात करे तो यह आप पर निर्भर करेगा की आप कितना बढ़ा सेंटर खोल रहे है। 

इसमें आपको जगह और कंप्यूटर आदि लेने में ही खर्च आते है। फिर भी आप इस फ्रैंचाइज़ी को 50 हजार से 1 लाख में आसानी से शुरू कर सकते है। 

4. सरकारी बैंक फ्रैंचाइज़ी या CSP Point –

सरकारी बैंक CSP (Customer Service Point) फ्रैंचाइज़ी का मतलब है कि आप एक सरकारी बैंक के लिए एक फ्रैंचाइज़ी खोलना है, इसमें आप लोगो की सुविधा के लिए बैंक की सेवाएं देते है।

 जितने लोग आपके फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से बैंक की सेवाएं लेने, उतना कमाई होगी। यह एक कमिशन वाला बिज़नेस है। इसे पाने के लिए सबसे पहले CSP के लिए आवेदन करे और बैंक की जरुरी शर्ते पूरी करनी होती है। 

जब आप सभी जरुरी चीज़े पूरी कर लेते है, तो आपको लाइसेंस मिल जायेगा। यह बिज़नेस ऐसे जगह पर करे, जंहा लोगो का आना जाना हो।  

5. PMKY –

PMKY  का मतलब Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) होता है। यह सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है, जिसमे लोगो को नौकरी प्राप्त करने के लिए लोगो को नयी नयी कौशल या स्किल सिखाये जाते है। आप भी PMKY  की फ्रैंचाइज़ी लेकर सरकार की मदद के साथ कमाई भी कर सकते है। 

6. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र 

यह एक योजना है जो मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती दवाइयां पहुंचाना है। सरकार इन जन औषधि केंद्रों की संख्या को 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करना चाहती है। सरकार इन केंद्रों के संचालकों को 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

यह सहायता राशि केंद्र की मासिक खरीद का 15% होती है, जिसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये प्रति माह है। इससे सरकारी फ्रैंचाइजी से महीने की अच्छी कमाई की जा सकती है।

 7. ATM फ्रैंचाइज़ी ले –

 सरकारी बैंक ATM फ्रैंचाइज़ी भी आपके के लिए काफी फायदेमंद बिज़नेस होगा। स बिज़नेस का यह फायदा होगा की आपको सिर्फ एक बार इन्वेस्ट करने की जरूरत होगी और कमाई हमेशा होती रहेगी। 

अगर आपके पास ऐसे जगह पर जमीन है, जंहा लोग आते रहते है, जैसे मार्किट या सड़क के आस पास तो आप भी सरकारी या प्राइवेट बैंक का फ्रैंचाइज़ी ले सकते है।   

8. DTDC फ्रैंचाइज़ी –

अगर आप सरकार के साथ ही कोई बिज़नेस करना चाहते है तो DTDC फ्रैंचाइज़ी भी आपके लिए बेस्ट अवसर है। DTDC फ्रैंचाइज़ी पुरे भारत में फैली हुई एक कूरियर फ्रैंचाइज़ी है। इसके साथ जुड़ कर भी अच्छी कमाई कर सकते है। 

निष्कर्ष –

 तो दोस्तों, ये था कुछ बेस्ट और सभी के लिए आसानी से करने वाला सरकारी फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस, जिसके  जुड़ कर अच्छी कमाई कर सकते है। सरकार का नाम होने से लोगो का भरोशा अपने आप जुड़ जाता है। आपको यह लिस्ट कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताये। अगर आपका को सवाल हो तो भी कमेंट में पूछ सकते है।   

Spread the love

Leave a Comment