DTDC Courier Franchise कैसे ले ? –  लागत, कमाई और तरीका जाने 

दोस्तों जैसा की हम जानते है, की इ – कॉमर्स (E-Commerce) बिज़नेस काफी तेजी से भारत में फ़ैल रहा है। लोग ऑनलाइन खरीदारी करना काफ़ी पसंद करते है। ऐसे में अगर आप इससे जुड़े बिज़नेस करते है तो यह आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। 

इ- कॉमर्स बिज़नेस में एक बहुत ही  महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, कूरियर सर्विस। भारत में बहुत सी कूरियर सर्विस उपलब्ध है। आज जिस सर्विस की बात करने जा रहे है उसका नाम है,  DTDC Courier Services या  DTDC Courier Franchise

डीटीडीसी कूरियर सर्विस ऐसे फ्रैंचाइज़ी पार्टनर की तलाश में है जो इनके टीम से जुड़ सके। DTDC आपको एक Courier Franchise से पैसे कमाने का अवसर दे रही है। अगर आप इसके साथ जुड़ के अपने बिज़नेस शुरू करते है तो महीने का कम से कम 1 से 1.50000 लाख तक की कमाई की जा सकती है। 

तो चलिए जानते है की  DTDC Courier Franchise कैसे ले ? कितना पैसा लगेगा और क्या तरीका है,  DTDC Courier Services से जुड़ने का। 

DTDC कूरियर फ्रैंचाइज़ी की क्यों ले ?

अगर आपके मन में यह ख्याल आया होगा की DTDC की कूरियर फ्रैंचाइज़ी ही क्यों ले, तो हम आपको बता दे की इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने के बहुत से कारण है जो निम् है –

  • यह एक जाना पहचाना नाम है। 
  • इससे आप कई तरीको से पैसे कमा सकते है। 
  • DTDC मार्केटिंग में मदद करता है और साथ ही आपके बिज़नेस को चलाने में भी सहायता करता है। 
  • यह एक विश्वशनीय संस्था है। 
  • यह पुरे भारत में फैला हुआ है। 
  • सबसे बड़ी बात की इसमें आपको अच्छा प्रॉफिट मिलता है। 

DTDC Courier Franchise लेने का तरीका (Step-by-Step Process)

स्टेप 1 : अपना दिलचस्पी दिखाए 

अगर आप DTDC का कूरियर फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते है, तो आप DTDC से संपर्क करे और बताये की आप उनके साथ काम करना चाहते है।

DTDC के अधिकारियो से मिलकर समझे की यह फ्रैंचाइज़ी कैसे काम करती है और कैसे DTDC फ्रैंचाइज़ी से जुड़ सकते है। 

स्टेप 2 : फॉर्म भरे और जाँच 

आप फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ले तथा फॉर्म को भरे और सब्मिट करे। जब आप फॉर्म को भर के सब्मिट कर देंगे तो DTDC आपके आवेदन की जाँच करता है। वह देखता है की जो भी जरुरी जानकारी चाइये वो फॉर्म में भरा है की नहीं। 

स्टेप 3 : दस्तावेज की जाँच और मंजूरी 

आपने फॉर्म भरते समय जो भी जानकरी और दस्तावेज दिए होते है,  DTDC उनकी जाँच करता है, वह देखता है की सब कुछ सही है और उसके नियमो का पालन करता हो। 

जब सभी जाँच होने के बाद, अगर सब सही रहता है तो आपको मंजूरी मिल जाती है। आपके पास एक activation code मिलता है। 

स्टेप 4 : ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट 

फ्रैंचाइज़ी मिलने के बाद आपकी ट्रेनिंग होती है, जिससे आपको पता चलता है की  DTDC Courier franchise कैसे काम करता है और क्या तरीका है।

जब आप ट्रेनिंग पूरा कर लेते है तो आपको सर्टिफिकेट मिलता है। जिससे पता चलता है की आप DTDC Courier franchise चलाने के लिए तैयार है। 

स्टेप 5 : स्वागत और स्टार्ट 

आपका का रश्मो के हिसाब से DTDC Courier के परिवार में आपका स्वागत किया जाता है, जिसके बाद आप अपने फ्रैंचाइज़ी को लोगो के लिए खोल सकते है। 

DTDC Courier franchise कितने प्रकार का होता है ?

DTDC Courier Service अपने फ्रैंचाइज़ी में 4 प्रकार के मॉडल देता है। यह आपको पैसे कामने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इनके निम् फ्रैंचाइज़ी के प्रकार है –

  • सिंगल यूनिट फ्रैंचाइज़ी  ( 95 % से ज्यादा लोग इसका प्रयोग करते है )
  • मास्टर फ्रैंचाइज़ी 
  • सुपर फ्रैंचाइज़ी 
  • कॉर्पोरेट सिंडिकेशन

सबको लेने के अलग -अलग नियम है। इनमे से कोई भी मॉडल को लेकर अपना बिज़नेस स्टार्ट कर सकते है। 

DTDC Franchise लेने में कितना पैसा लगेगा (Cost/ Investment )

DTDC अपने फ्रैंचाइज़ी को 3 तरीको से देता है, जिनको लेने में आपको निम्न लागत आने वाली है –

  • Category A – रुपये 1,50,000
  • Category B – रुपये 1,00,000
  • Category C – रुपये 50,000

आप जिस श्रेणी का चयन करते हैं, उसके अनुसार आपको निवेश करने की आवश्यकता होगी।

DTDC कूरियर फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए जरुरी चीज़े 

अगर आप DTDC कूरियर फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते है तो आपको कुछ जरुरी चीज़ो की आवश्यकता होगी, जो आपको निचे बताई गयी है। 

आवश्यक जगह –

DTDC फ्रैंचाइज़ी के लिए आपके पास 300-400 स्क्वैर फ़ीट  होनी चाइये। इस जगह पर आप उन सभी चीज़ो को रखते है जो DTDC कूरियर फ्रैंचाइज़ी के लिए जरुरी है। 

जरुरी इन्वेस्टमेंट –

DTDC courier franchise खोलना चाहते है तो आपके पास शुरुआती जरुरी इन्वेस्टमेंट होनी चाइये। 

दस्तावेज (Documents) –

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर ID  कार्ड 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • लीज एग्रीमेंट 
  • बिजली बिल 

DTDC Franchise  के लिए कैसे आवेदन करे ?

 यदि आप  DTDC कूरियर Franchise शुरू करना चाहते है तो आप निचे बताये गए डिटेल्स या संपर्क पते पर अपनी जानकारी भेज सकते है। 

North India cm.north@dtdc.com
East Indiacm.west@dtdc.com
West Indiacm.west@dtdc.com
South Indiacm.south@dtdc.com
DTDC Franchise

DTDC, के बारे में और जानकारी के लिए आप अपने एरिया के अनुसार मेल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानकारी चाइये तो हमे कमेंट में पूछ सकते है। 

Spread the love

Leave a Comment