(2024) बकरी पालन का बिज़नेस कैसे करे ? | बकरी पालन शेड बनाने का तरीका जाने

बकरी पालन शेड बनाने का तरीका: बकरी पालन (bakri palan) आज के समय में एक मुनाफे का बिज़नेस है. जब भी कोई किसान बकरी पालन करने के लिए सोचता है तो उसके दिमाग में ये आता है की कैसे बकरी पालन के लिए शेड बनाये। इसके लिए क्या क्या जरूरत पड़ती है। 

जब भी आप बकरी का शेड (bakri shed)  बनाये तो आपको क्या गलतिया नहीं करनी चाइये और शेड को कैसे बनाना चाइये, जिससे आपको आगे चलकर आपको कोई परेशानी न हो। 

तो आइये बिज़नेस लेख के इस आर्टिकल में जानते है – बकरी पालन शेड बनाने का तरीका। 

(2024) बकरी पालन का बिज़नेस कैसे करे ? | बकरी पालन शेड बनाने का तरीका जाने

बकरी पालन का बिज़नेस कैसे करे ?

बकरी पालन का बिज़नेस आपके लिए एक गांव में करने वाला और लाभदायक व्यवसाय विचारो में से एक हो सकता है। लेकिन आपको इस बिज़नेस को शुरू करने से पहले समझदारी और बिज़नेस के बारे में जानना महत्वूर्ण है। यदि आप इस बिज़नेस को शुरू करना चाहते है तो निचे बकरी पालन करने से पहले क्या ध्यान देना चाहिए और क्या कदम उठाने चाइये बताये गए है –

  • सबसे पहले बकरी पालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले और एक बिज़नेस प्लान बनाये।
  • आप बकरी पालन कहा करेंगे इसका चुनाव करे।
  • बकरी पालन में आपको किन समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जाने।
  • अच्छी बकरी के नस्ल का चुनाव करे
  • बकरी पालन में कितना खर्च आने वाला है या आपका बजट कितना है जाने।
  • बकरियों को कहा बेचेंगे और कैसे पहले ही तय करे
  • बकरियों के लिए अच्छा शेड बनाये जिसके बारे में निचे बताया गया है
  • बिज़नेस को बढ़ाये और सुधार करते रहे।

बकरी पालन के लिए शेड बनाने का तरीका ?

दोस्तों आइये जानते है की यदि आप बकरी पालन का बिज़नेस कर रहे है तो अपने बकरी को सुरक्षित करने के लिए शेड कैसे बनाते है और किन चीज़ो का ध्यान रखते है। इस लेख में जानेंगे की बकरी पालन शेड बनाने का तरीका क्या होता है और महत्पूर्ण बाते –

शेड बनाते समय ध्यान देने वाली बाते :-

  • बकरियों का शेड आरामदायक होना चाइये ,जो उन्हें धूप, बरसात, जंगली जानवरो और ठण्ड से बचाये।  
  • उनके रहने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाइये। एक युवा बकरी को 10 वर्गफीट की जगह होनी चाइये। 
  • शर्दियो में बकरियों को ठण्ड से बचने के लिए फर्श पर सुखी धांस और सूती बोरे के परदे लगाने चाहिए। 
  • बकरियों के शेड का फर्श साफ़ सुथरा होना चाइये। 
  • शेड की छत घास -फुस या खपरैल की भी हो सकती है। 
  • शेड में हवा आने जाने की अच्छी व्यवस्था होना चाइये ,जिससे गोबर की बदबू बहार निकल जाये। इससे बकरियों को साँस के रोग नहीं होते है। 
  • बकरियों का शेड पूरब से पश्चिम दिशा में होना चाइये ,जिससे सूरज की रोशनी शेड के अंदर जा कर उसमे पनप रहे बैक्टीरिया मर जाये। 
  • 2 या 3 छोटे छोटे शेड बना ले, जिसमे नर-मादा और बीमार बकरियों को अलग -अलग रखे। 
  • रोजाना बकरियों के शेड की सफाई फिनायल से करना चाइये। 

शेड के अंदर लगाने वाली सामग्री 

 खाने के लिए बर्तन – खाने के लिए बर्तन ऊपर रखना चाइये क्युकी बकरिया पैर उठाकर खाना पसंद है। खाने की उचित व्यवस्था कर लेना चाइये जिससे बकरियों को खाने की कमी न हो। 

पानी के बर्तन- पानी के बर्तन- को हमेशा साफ रखे। बकरियों के खाने के बाद बर्तन को साफ़ कर दे जिसे बकरियों में होने वाले रोगो से बचा जा सकता है। 

इन्हे भी जाने –

बकरियों का शेड कैसा होना चाइये ?

बकरियों का शेड जमीन के स्तर से  ऊचा होना चाइये, जिससे शेड में जल जमाव न हो। जमीन की सतह की मिट्टी बलुई होनी चाहिए। एक बकरी को रहने के लिए 10 से 12 वर्ग फुट की जरूरत पड़ती है। बकरियों के अनुसार शेड को बनाये। 

शेड के आस-पास हरे पेड़ लगाए जैसे की नीम, पीपल, आम आदि। ये पेड़ गर्मियों में शेड को ठंडा रखेगा और चारे के कमी को भी पूरा करेगा। शेड का फर्श सीमेंट से बनाने के बजाय बलुई मिटटी से बनाये। सीमेंट से मेमनो के खुर कट जाते है। 

हर 6 महीने में शेड की मिट्टी को बदल ले। ये मिट्टी खाद का काम करेगी। इसे आप खेत में डाल सकते है। बकरियों को ठण्ड से बचने के लिए पुआल बिछाना चाइये। यदि पुआल ना हो तो आप सूखे घास का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

(2024) बकरी पालन का बिज़नेस कैसे करे ? | बकरी पालन शेड बनाने का तरीका जाने

Bakri Palan शेड के लिए जगह की आवश्यकता ?

बकरो के साइज (goat shed size) लिए 7×5 फीट तथा गाभिन बकरियों के लिए 5×5 फीट के जगह की आवश्यकता होती है। 100 बकरियों के लिए  60×20 फीट  का शेड बनवाना चाइये और बकरियों के घूमने के लिए शेड से 2 गुना या 3 गुना जगह छोड़े। जिससे बकरिया आराम से घूम सके।    

10 बकरी और 1 बकरे के लिए शेड बनाना 

10 बकरियों में से 8 बकरी प्रतिवर्ष बच्चे देंगी तो 12 मेमने पैदा होंगे। तो आपको 10 बकरी और 12 बच्चे तथा एक बकरे के लिए आवास बनाये। 

बकरी शेड बनाने में कितना खर्च आता है ?

बकरी पालन के लिए शेड बनाने में 100 रूपए प्रति वर्ग फ़ीट का खर्च आता है। यदि बात करे और खर्चे पर तो जल, बिजली, आदि का 3000 तक का खर्च होता है। बकरियों के खाने का खर्चा यूनिट के अनुसार प्रति वर्ष 20,000 रुपये की जरूरत पड़ेगी। बिमा का कुल खर्चे का 5 % अधिक करना होगा। 

बकरी पालन शेड योजना 

केंद्र सरकार द्वारा बकरी पालन और भेड़ पालन करने वालो के लिए बहुत ही आकर्षण योजना है। इस योजना को नाबार्ड लोन योजना कहते है। नाबार्ड योजना के अंर्तगत किसान अपने बिज़नेस के लिए लोन ले सकते है। 

Bakri Palan Yojana 2023 के योजना के अंतर्गत किसानो को अपने खर्चे पर 25 से 30 % तक सब्सिडी के रूप में प्राप्त करने का हक़ है। नाबार्ड योजना के तहत आपको लोन की सुविधा मिल जाती है। 

बकरी पालन शेड निर्माण pdf 

बकरी पालन शेड pdf डाउनलोड करे .

बकरी पालन शेड बनाने का तरीका – F&Q

Q. बकरी पालन के लिए कितनी जमीन चाहिए?

Ans. बकरी पालन के लिए जगह आप के बकरियों पर निर्भर करता है। 0.25 एकड़ जमीन पशुओं के चारागाह के लिए उपलब्ध होनी चाहिए.

Q. 10 बकरी पालने में कितना खर्चा आएगा?

Ans. प्रति बकरी पर लगभग 6 हजार रुपए का खर्चा के हिसाब से 10 बकरी पालने में 60 हजार रुएप का खर्चा आएगा.

Q. 1 बकरी से कितनी कमाई होती है?

Ans. 1 बकरी से आप कम से कम 5 से 7 हजार रुपये कमा सकते है।

Q. बकरी की आयु कितनी होती है?

Ans.  बकरी की आयु 15 से 18 वर्ष होती है।

Q. सबसे ज्यादा बच्चे देने वाली बकरी कौन सी है?

Ans. बरबरी बकरी अधिक बच्चे देने वाली बकरियों में सबसे अच्छी नस्ल है।

निष्कर्ष –

बकरी पालन शेड एक बहुत ही महत्वूर्ण भूमिका निभाता है। आज इस लेख में हमने कोशिश की बकरी पालन में शेड का निर्माण कैसे बनाया जाता है ? इसकी जानकारी आप तक पंहुचा पाए।

दोस्तों हमें इस लेख में जाना की बकरी पालन का बिज़नेस कैसे करे और साथ में बकरी पालन शेड बनाने का तरीका के बारे में जाना। हम आशा करते है की आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर कोई प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते है।

Spread the love

Leave a Comment