जब भी कोई पढ़ा लिखा युवा गांव में रहकर ही डेरी फार्मिंग यानि की पशुपालन करना चाहता है तो आस पास के लोग सवाल उठाते है –
“इतनी पढाई के बाद गाय -भैस पाल रहा है ?
लेकिन सच्चाई यह है कि
डेरी फार्मिंग आज भी गांव की सबसे स्थिर और भरोसेमंद कमाई है।
आइये जानते हैं कि
अगर कोई व्यक्ति 5 गायों का डेरी फार्म शुरू करता है
तो वह महीने में कितनी कमाई और कितना शुद्ध मुनाफा कमा सकता है।
5 गायों से दूध उत्पादन (Average Calculation)
शुरू में कम से कम 15 लीटर दिन का दूध देने वाली गाय रखे। फिर भी हम 10 से 12 लीटर वाली गाय के अनुसार हिसाब करते है।
मान लेते हैं कि:
- 1 गाय औसतन 10–12 लीटर दूध/दिन देती है
- 5 गाय = 50–60 लीटर दूध/दिन
- दूध का औसत रेट = ₹40 प्रति लीटर
👉 दैनिक दूध बिक्री
50 लीटर × ₹40 = ₹2000 प्रति दिन
👉 मासिक दूध बिक्री
₹2000 × 30 दिन = ₹60,000 प्रति महीना
गायों से महीने की कुल कमाई
| विवरण | राशि |
|---|---|
| दूध बिक्री | ₹60,000 |
| गोबर/खाद बिक्री (लगभग) | ₹2,000 |
| कुल कमाई | ₹62,000 |
अब जानते हैं महीने का खर्च (Expenses)
1️⃣ फीड और चारा खर्च
₹3,000 प्रति गाय × 5 गाय
➡ ₹15,000
2️⃣ मिनरल मिक्स, सप्लिमेंट, डीवर्मिंग
➡ ₹2,500
3️⃣ दवाई और वैक्सीनेशन
➡ ₹2,000
4️⃣ दूध सप्लाई (पेट्रोल / ट्रांसपोर्ट)
➡ ₹1,500
5️⃣ अन्य खर्च (बिजली, पानी, सफाई आदि)
➡ ₹2,000
यानि महीने का कुल खर्च – ₹23,000 (लगभग)
5 गायों से शुद्ध मुनाफा (Net Profit)
| विवरण | राशि |
|---|---|
| कुल कमाई | ₹62,000 |
| कुल खर्च | ₹23,000 |
| शुद्ध मुनाफा | ₹39,000 प्रति महीना |
क्या 5 गायों से डेरी फार्म फायदे का सौदा है?
✔️ कम जोखिम
✔️ रोज़ की इनकम
✔️ गांव में रहकर सम्मानजनक कमाई
✔️ परिवार के लिए रोजगार
✔️ भविष्य में 10–20 गायों तक बढ़ाने का मौका
अगर सही देखभाल, अच्छा चारा और नियमित हेल्थ चेकअप रखा जाए,
तो ₹35,000–₹45,000 प्रति महीना मुनाफा बिल्कुल संभव है।