मिलिए अम्बुज सिंह गुरेठ से, जिसने दिल्ली से पढाई करके गांव में डेरी फार्मिंग शुरू किया है। जब इन्होने फार्म शुरू किया तो इन्हे कई बाते सुनने को मिली। इन्हे असफलता का टैग दिया गया। अम्बुज की भी लगा की वे अब क्या करेंगे? ताने मिलने के बावजूद भी इन्होने डेरी फार्मिंग शुरू किया और साथ में उसे शॉर्ट्स वीडियोस के जरिए यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर करना शुरू कर दिया। 1 साल में इनके यूट्यूब पर १ लाख लोगो का परिवार हो गया और साथ यह अपने ऑफलाइन बिज़नेस गाय पालन से भी अच्छी कमाई कर रहे है।
आइये जानते है की इन्होने 2 गायो से कितनी कमाई की और कितना शुद्ध मुनाफा कमाया।
2 गायो से कितना कमाई हुआ
अम्बुज ने बताया की उन्होंने नवंबर महीने में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 2 गायो से उन्होंने सितम्बर में 30698, ऑक्टूबर महीने में 32222 तथा नवंबर महीन में रिकॉर्ड तोड़ 33153 रूपए की कमाई की।
आइये नवंबर महीने का हिसाब समझे –
आपको बता दे की अम्बुज अपना दूध डेरी पर देते है जिससे उनको नवंबर महीने में ३ पेमेंट मिली। 1st पेमेंट – 10494, 2nd पेमेंट – 10933 और 3rd पेमेंट 11726 रुपये की थी।
जिसमे से खर्च की बात करे तो
- ₹10920 का फीड में खर्च
- ₹1300 का सुप्प्लिमेंट और डीवर्मिंग में खर्च
- ₹1435 मेडिसिन में खर्च
- और ₹500 का पेट्रोल जो दूध सप्लाई में खर्च हुआ।
- ₹800 रुपये का अन्य खर्च
तो टोटल खर्च ₹14955 हुआ और शुद्ध मुनाफा नवम्बर महीने में 18198 हुआ। जो 2 गायो के हिसाब से अच्छा है।
Video link – https://www.youtube.com/shorts/ic0_4VKFVcg
UP Nand Baba Dugdh Mission: स्वदेशी गाय पालने पर मिलेंगे ₹15,000 | ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन